scriptबड़ी खबर : अयोध्या से जनकपुर के लिए नही निकाली जाएगी राम बारात, विहिप ने किया स्थगित | Ram procession will not be removed from Ayodhya for Janakpur | Patrika News

बड़ी खबर : अयोध्या से जनकपुर के लिए नही निकाली जाएगी राम बारात, विहिप ने किया स्थगित

locationअयोध्याPublished: Nov 23, 2020 11:23:28 pm

Submitted by:

Satya Prakash

कोविड 19 के कारण अयोध्या से निकलने वाली श्री राम बारात भी हुआ प्रभावित

अयोध्या से जनकपुर के लिए नही निकाली जाएगी राम बारात

अयोध्या से जनकपुर के लिए नही निकाली जाएगी राम बारात

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव व दीपावली के बाद अब राम विवाह महोत्सव पर भी कोरोना का असर दिखाई दे रहा है।कोविड-19 के कारण इस वर्ष अयोध्या से नेपाल के जनकपुर जाने वाली राम बारात को भी स्थगित कर दिया गया है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो चुका है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस बार भी 12 दिसंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए भव्य रूप में भगवान श्री राम बारात निकालने की तैयारी थी। लेकिन कोरोना वर्ष इस राम बरात को स्थगित कर दिया गया है। वहीं अयोध्या में भी इस वर्ष 19 दिसंबर को होने वाले राम विवाह महोत्सव को सीमित आयोजन के बीच ही मनाया जा सकेगा।
अयोध्या से जनकपुर श्री राम बारात महोत्सव के आयोजक व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राम मंदिर निर्माण के कारण भक्तों की आकांक्षा रही है कि भव्य रुप में राम बरात अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हो लेकिन कोरोना के कारण राम बारात नहीं निकाली जा सकेगा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि संगठन प्रत्येक 3 वर्ष में अयोध्या से जनकपुर राम बारात निकाली जानी का कार्य करती रही है लेकिन इस वर्ष अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होने के कारण भगवान श्री राम के भव्य विवाह महोत्सव को लेकर राम बारात निकाले जाने की योजना थी लेकिन कोविड-19 के साथ भारत और नेपाल सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए राम बारात स्थगित कर दिया गया है वही बताया कि अगले वर्ष कोविड-19 से मुक्ति मिलने के साथ भगवान श्री रामलला चाहेंगे तो भव्य मंदिर निर्माण के बीच भगवान राम के विवाह महोत्सव पर विशेष आयोजनों के बीच राम बारात निकाली जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो