scriptउत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी के पेपर में राम मंदिर का जिक्र | Ram temple mentioned in Uttar Pradesh review officer's paper | Patrika News

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी के पेपर में राम मंदिर का जिक्र

locationअयोध्याPublished: Sep 20, 2020 10:18:27 pm

Submitted by:

Satya Prakash

उत्तर प्रदेश 2016 समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संबंधित सवाल भी रहा सम्मिलित

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी के पेपर में राम मंदिर का जिक्र

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी के पेपर में राम मंदिर का जिक्र

अयोध्या : उत्तर प्रदेश 2016 समीक्षा अधिकारी कि लिखित प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया इस दौरान आए परीक्षार्थी सोशल डिस्टेंस के साथ कराया गया। इस पेपर में पहली बार राम मंदिर निर्माण संबंधित जानकारी भी पूछा गया।
अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बारे में अब अधिकारियों को भी जानकारी देनी होगी उत्तर प्रदेश होने वाली पेपरों में राम मंदिर के जिक्र की शुरुआत हो गई है। आज उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी की पेपर में राम मंदिर निर्माण संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। उत्तर प्रदेश की समीक्षा अधिकारी 2016 की परीक्षा प्रश्न पत्र में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्यों की जानकारी संबंधित पूछे गए हैं। जिसकी जानकारी समीक्षा अधिकारी के लिए परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों को देनी पड़ी पूछे गए प्रश्न संख्या 131 में कहा गया है कि फरवरी 2020 में गठित राम मंदिर ट्रस्ट के संबंध में सूची 1 को सूची 2 के साथ सुमेलित कीजिए जाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के साथ मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख के नाम को सुमेलित किया जाना था जिसमें ऑप्शन के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी गोविंद देव गिरी, चंपत राय, नृपेंद्र मिश्र का नाम अंकित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो