scriptराम नगरी में दूल्हा बनकर निकले मर्यादा पुरुषोत्तम राम, झूम उठी अयोध्या | Ram Vivah Ayojan in Ayodhya hindi news | Patrika News

राम नगरी में दूल्हा बनकर निकले मर्यादा पुरुषोत्तम राम, झूम उठी अयोध्या

locationअयोध्याPublished: Nov 23, 2017 09:48:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

राम विवाह के मौके पर पूरी अयोध्या भक्ति रस में रंगी नज़र आई.

Ram Leela

Ram Leela

अयोध्या. पुण्य सलिला सरयू के किनारे बसी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के विभिन्न मंदिरों से श्री राम की बारात निकाली गयी। इस भव्य राम बारात में भगवान श्री राम के पिता और गुरु की भूमिका में अयोध्या के वरिष्ठ संत मौजूद रहे। वहीं इस बारात में शामिल हज़ारों बाराती ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नज़र आये। राम विवाह के मौके पर पूरी अयोध्या भक्ति रस में रंगी नज़र आई और राम बारात का नगर के अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
राम बारात झूमकर नाचे बाराती जनकपुर से अयोध्या पहुचे बारातियों का हुआ स्वागत

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम की नगरी अयोध्या में राम विवाह उत्सव लगभग सप्ताह भर से चल रहा है। वही विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान् श्री राम और जनकनंदिनी सीता का विवाह कार्यक्रम होता है। इस मौके पर अयोध्या के मठ मंदिरों से बारात निकाली जाती है, जिसमें एक मंदिर से में बारात लेकर प्रतीकात्मक रूप से जनकपुर बनाए गए दूसरे मंदिर तक पहुचती है, जहां चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन सहित सभी बारतियों का स्वागत किया गया। इस दौरान बारात का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। बारात में रंग बिरंगी वेश भूषा में थिरकते बाराती और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। आखिर हो भी क्यों न, जब श्रृष्टि के पालक का विवाह महोत्सव हो तो भक्तों में उल्लास होना लाजमी है और यही उल्लास लोगों के चहरे पर देखने को मिल रहा है|
विविध रूप और वेशभूषा में निकले बाराती राममय हुई अयोध्या-

धार्मिक नगरी अयोध्या की सड़कों पर जब अलग-अलग मंदिरों से राम बारात निकली तो शहर में जाम की स्थिति हो गई, लेकिन तमाम समस्याओं से बेखबर बाराती अपनी मस्ती में झूमते रहे। अयोध्या के प्रसिद्ध जानकी महल मंदिर और कनक बहवं मंदिर से निकली राम बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक नृत्य और अवध का अवधि लोक नृत्य शैली में कलाकारों द्वारा नृत्य का प्रदर्शन राम भक्तो में उल्लास और उत्साह भरने वाला रहा। वहीं हाथों में मेहंदी सजाये पूरे श्रृंगार के साथ, राम बारात में शामिल महिलाओं ने भी अपने आराध्य के विवाह में बिना संकोच के जमकर नृत्य किया और अपने ईष्ट के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो