scriptRamayana Mela in Ayodhya lines of Deepotsav | दीपोत्सव की तर्ज पर अब अयोध्या में सजेगा रामायण मेंला | Patrika News

दीपोत्सव की तर्ज पर अब अयोध्या में सजेगा रामायण मेंला

locationअयोध्याPublished: Nov 22, 2022 08:00:42 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले 41 में रामायण मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

दीपोत्सव की तर्ज पर अब अयोध्या में सजेगा रामायण मेंला
दीपोत्सव की तर्ज पर अब अयोध्या में सजेगा रामायण मेंला
अयोध्या में रामायण मेला इस वर्ष राम भक्तों और धार्मिक क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, दीपोत्सव में श्री योगी ने अयोध्या वासियों से आवाहन किया था कि भगवान राम और रामायण के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम बड़े स्तर पर होते रहने चाहिए, रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि इसी मंशा की पूर्ति के लिए इस वर्ष हो रहे चार दिवसीय रामायण मिले के कार्यक्रमों को सृजित किया है,कि संपन्न होने वाले हर कार्यक्रम सनातन धर्म और आमजन के लिए एक सशक्त संदेश बन जाएंगे,रामायण मेला का प्रथम दिन दोपहर 2:00 बजे उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और सांस्कृतिक संध्या में रामायण की मार्मिक प्रस्तुति के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे, इसी के साथ रामायण चित्र वीथिका की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी,दूसरे दिन प्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत राम विवाह के साथ ही अन्यान्य प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे,इन्हीं कार्यक्रमों की प्रस्तुति तीसरे दिन भी की जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.