अयोध्याPublished: Jul 10, 2023 02:42:28 pm
Vikash Singh
राम मंदिर के काम ने रफ्तार पकड़ लिया है। 1,600 कर्मचारी अब रात-दिन कम कर रहे हैं। अब 24 घंटे काम चल रहा है। पहले 550 कर्मचारी लगे थे। अब उनके नंबर को 190% तक बढ़ाया गया है। मंदिर परिसर के गर्भगृह के ग्राउन्ड फ्लोर पर केवल फर्श और इलेक्ट्रिसिटी का काम बाकी है, जहां 'प्राण प्रतिष्ठा' यानी जिस स्थान पर भगवान का अभिषेक समारोह किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।