scriptअयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, रामलीला देखने वालों की संख्या 10 करोड़ पार | Ramleela viewership reached 10 million | Patrika News

अयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, रामलीला देखने वालों की संख्या 10 करोड़ पार

locationअयोध्याPublished: Oct 25, 2020 03:03:50 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश के अयोध्या ने इस बार एक और कीर्तिमान रचा है। सिने कलाकारों से सजी अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला को देखने वालों की तादाद 10 करोड़ यानी 100 मिलीयन व्यूवर्स की संख्या को पार कर गई है। अयोध्या में इस बार पड़े और अलग पैमाने पर रामलीला का आगाज किया गया है।

अयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, रामलीला देखने वालों की संख्या 10 करोड़ पार

अयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, रामलीला देखने वालों की संख्या 10 करोड़ पार

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या ने इस बार एक और कीर्तिमान रचा है। सिने कलाकारों से सजी अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला को देखने वालों की तादाद 10 करोड़ यानी 100 मिलीयन व्यूवर्स की संख्या को पार कर गई है। अयोध्या में इस बार पड़े और अलग पैमाने पर रामलीला का आगाज किया गया है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में होने वाले इस बार की रामलीला में बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने अभिनय किया है। अयोध्या का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाता है। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर भी रामलीला देखते हैं। 14 भाषाओं में प्रसारित की जाने वाली रामलीला को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
रामलीला के निर्देशक सुभाण मलिक ने कहा कि कोविड-19 के नियमों के कारण लोगों को आयोजन स्थल पर आकर रामलीला देखने की अनुमति नहीं है। यह रामलीला 17 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर को रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। निर्देशक सुभाष मलिक ने कहा कि रामलीला समापन पर 100 फुट लंबे रावण का पुतला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रण भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो