scriptदशहरा पर अयोध्या में 55 फुट के रावण का हुआ दहन | Ravana was burning in Ayodhya on Dussehra | Patrika News

दशहरा पर अयोध्या में 55 फुट के रावण का हुआ दहन

locationअयोध्याPublished: Oct 25, 2020 11:44:05 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में चल रहे रामलीला के अंतिम दिन भगवान राम ने रावण का किया वध

दशहरा पर अयोध्या में 55 फुट के रावण का हुआ दहन

दशहरा पर अयोध्या में 55 फुट के रावण का हुआ दहन

अयोध्या : दशहरे पर राम नगरी अयोध्या में 55 फुट के रावण का दहन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। एक बार फिर त्रेता युग के इतिहास को अयोध्या में दोहराते हुए भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त कर रावण का वध किया और अधर्म पर धर्म की जीत कर मां सीता हुआ भाई लक्ष्मण के साथ भगवान राम अयोध्या लौटे जहां उनका राज्याभिषेक किया गया और पूरी अयोध्या राम में हो गई।
दरसल राम नगरी अयोध्या में होने वाली रामलीला का स्वरूप बदला सा रहा कोविड-19 को लेकर जारी एडवाइजरी के तहत अयोध्या की रामलीला को देश दुनिया में लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। और इस रामलीला में बॉलीवुड के कई किरदार अलग अलग भूमिका में दिखाई दिए 17 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला के आज आखिरी दिन भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए संघर्ष के बाद रावण को पराजित कर माता सीता को अयोध्या लेकर पहुंचे जहां भरत से मुलाकात के बाद राज्याभिषेक किया गया और भगवान राम एक बार फिर अधर्म पर धर्म की विजय पाकर अयोध्या के राजा के रूप में विराजमान हुए। इस दौरान लक्ष्मण किला के मैदान में होने वाली रामलीला स्थल पर 55 फुट के रावण का दहन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो