scriptराम मंदिर निर्माण से पहले विश्व शांति के लिए शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान | Religious rituals started for world peace before of Ram temple | Patrika News

राम मंदिर निर्माण से पहले विश्व शांति के लिए शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

locationअयोध्याPublished: Jan 11, 2020 07:22:46 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या के श्री राम हर्षण मैथिली शक्तिपीठ द्वारा सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

राम मंदिर निर्माण से पहले विश्व शांति के लिए शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

राम मंदिर निर्माण से पहले विश्व शांति के लिए शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण से पहले विश्व युद्ध की संभावना को शांत किए जाने को लेकर अयोध्या के श्री राम हर्षण मैथिली सख्त पीठ द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में सात दिवसीय मद्भागवत गीता का पाठ किया जाएगा। यह आयोजन 12 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। वह इस दौरान अयोध्या में पहली बार भगवान श्रीराम व माता जानकी के साथ लक्ष्मीनिधि सिद्धिकुँवर की प्रतिमा का भी प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर देश भर से कई संत व राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।
श्री राम हर्षण मैथिली सख्त पीठ महंत अवध किशोर दास ने बताया कि संतो का एक ही उद्देश्य विश्व शांति है। आज कई देशों के बीच आपसी विवाद बढ़ गया। वहीं देश में भी कुछ लोगो द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। यह विवाद समाप्त हो इसके लिए मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो सके। इस दौरान भगवान श्री सीताराम हनुमान जी के साथ लक्ष्मीनिधि सिद्धिकुँवर व गुरु महाराज दिवंगत स्वामी राम हर्षण दास की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो