scriptराम मंदिर निर्माण की योजना से रूबरू हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत | RSS chief Mohan Bhagwat met with the construction of Ram temple | Patrika News

राम मंदिर निर्माण की योजना से रूबरू हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत

locationअयोध्याPublished: Oct 22, 2021 12:23:05 am

Submitted by:

Satya Prakash

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण की बारीकियों की ली जानकारी

राम मंदिर निर्माण की योजना से रूबरू हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत

राम मंदिर निर्माण की योजना से रूबरू हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत

अयोध्या. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन राव भागवत के दो दिवसीय अयोध्या दौरे के अंतिम दिन श्री रामलला का दर्शन किया। और परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र ने मंदिर मॉडल प्रदान कर स्वागत किया गया।
राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा संघ प्रमुख का हुआ स्वागत

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर की जानकारी लेने परिसर पहुंचे मोहन भागवत ने मंदिर निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था एलएंडटी व टीसीएस के इंजीनियरों ने जानकारी दी। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, सदस्य व निर्मोही अखाड़ा दिनेद्र दास, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, सदस्य अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र, स्थानीय पार्षद रमेश दास मौजूद रहे।
राम जन्मभूमि परिसर में मिले अवशेषों का किया दर्शन

राम जन्मभूमि परिसर मैं संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर जानकारी दी कि 5 अगस्त 2020 के बाद पहली बार सरसंघचालक मोहन राव भागवत अयोध्या पधारे है। और हमारी स्वाभाविक इच्छा थी कि वो मंदिर निर्माण कार्य को देखें। वह देश भर में घूमते रहते हैं उनको सुन सुनकर जानकारी मिलती रहती है कभी-कभी हम भी कुछ संदेश दे देते हैं लेकिन आंखों से देखने का असर अलग होता है इसलिए उन्होंने पहले भगवान के दर्शन किए आरती की जमीन में से जो विशाल बड़े पत्थर निकले थे उनका प्रत्यक्ष दर्शन किया कंस्ट्रक्शन साइट पर गए और उनको भी उसी स्थान तक ले जाया गया जहां तक राष्ट्रपति महोदय गए थे। उससे आगे वह नहीं गए हमने भी मना किया। उसी स्थान पर मानचित्र दिखा कर उन्हें मंदिर निर्माण की प्रक्रिया आपको बताया गया। बगल में ही कुर्सियॉँ थी। वहीं से पूरे कंस्ट्रक्शन साइट को देखा कुछ सवाल जवाब हुए। इस दौरान l&t व टाटा कंपनी के लोगो के साथ परिचय भी हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो