script

दुनिया का नजीर बनेगी अयोध्या : RSS प्रचारक

locationअयोध्याPublished: Jan 16, 2021 11:29:08 pm

Submitted by:

Satya Prakash

प्रान्त सह प्रचारक मनोज कुमार ने कहा अयोध्या में हिन्दू मुस्लिम व सिक्ख भी कर रहे समर्पण

RSS प्रचारक ने कहा दुनिया का नजीर बनेगी अयोध्या

RSS प्रचारक ने कहा दुनिया का नजीर बनेगी अयोध्या

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे शुरू हुए निधि समर्पण अभियान में अयोध्या नजीर बनेगा क्योंकि यह नगरी में हिन्दू ही नही बल्कि मुस्लिम व सिक्ख समुदाय के लिए भी अति महत्वपूर्ण है इसलिए भव्य मंदिर निर्माण में आज सभी धर्म के लोग दान दें रहे हैं। वहीं इस अभियान को लेकर आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी लोगो को जागरूप करने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।
अयोध्या पहुंचे आरएसएस के प्रांत सह प्रचारक मनोज कुमार ने नगर के प्रमुख लोगो से मुलाकात कर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूप किया। सहित कई स्थान पर समर्पण स्वरूप चेक भी प्राप्त किया। प्रान्त सह प्रचारक मनोज कुमार ने बताया कि अयोध्या के अंदर जो भव्य दिव्य मंदिर बनाने जा रहा है। जिसके लिए पूरे विश्व का हिन्दू समाज और विश्व में भारत के प्रति प्रेम स्नेह रखने वाला व्यक्ति और भगवान श्री राम व कृष्ण को अपना पूर्वज मानने वाला ऐसा दुनिया भर का समाज किसी जातिधर्म का हो सभी के मन मे विशेष प्रकार की श्रद्धा दिखाई दे रहा है। जिसके लिए तन मन धन से समर्पण कर रहा है अयोध्या में सभी हिन्दू मुस्लिम सिक्ख सभी खुल कर दान दे रहे हैं और अयोध्या पूरी दुनिया के लिए नजीर बनेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो