अयोध्या

अयोध्या में साधु ने किया आत्मदाह का प्रयास, ये थी वजह

अयोध्या पुलिस से तंग आकर एक साधू ने थाने में जाकर खुद पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग

अयोध्याApr 17, 2018 / 11:07 pm

Abhishek Gupta

Atmadah

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भोपाल से आये एक साधु ने राम जन्म भूमि थाने में अपने शरीर पर पेट्रोल डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से हड़बड़ाए पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में उसे श्री राम अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उसे गम्भीर रूप से जले होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक के भाई पर CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, बढ़ीं सेंगर भाइयों की मुसीबतें..

साधु ने बताई ये वजह-

आग से झुलसे साधु ने अपना नाम राम दास त्यागी आयु लगभग 50 वर्ष बताया है। उसने बताया कि वह दो दिन पहले भोपाल से अयोध्या दर्शन के लिए आया था। हनुमान गढ़ी में दर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने उसका बैग छीन लिया जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया और पुलिस के पास ले जाया गया, लेकिन फिर भी पुलिस कर्मी ने उसकी बात नहीं सुनी और उल्टा उसे ही फटकारने लगा। इस बीच वो चोर मौका देख कर बैग सहित फरार हो गया। तभी से पीड़ित साधु लगातार थाने का चक्कर लगा रहा था। पुलिस कर्मी का दिल फिर भी नहीं पसीजा और विछिप्त समझ कर उसे अपमानित करते रहे। आखिरकार थक हार कर उसने मंगलवार की शाम 8.45 बजे थाने में ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार के कानून मंत्री ने दिया बड़ा बयान..

पुलिस विभाग ने लिया मामले का संज्ञान-

एसओ आरजेबी राजीव सिंह से घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह विभगीय कार्य से बस्ती जिले में आए हैं और उन्हें भी फोन पर आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिली है। इसकी विस्तृत जानकारी नही है। वहीं श्री राम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि साधु की हालत नाजुक है। वह 70 प्रतिशत जल चुका है | जिसके लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है |

Hindi News / Ayodhya / अयोध्या में साधु ने किया आत्मदाह का प्रयास, ये थी वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.