अयोध्या में विकास के मुद्दे पर डाला वोट : विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने बताया कि अब अयोध्या के लिए राम मंदिर का मुद्दा तो समाप्त हो चुका है क्योंकि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। नींव की भराई पूरी हो चुकी है प्लिंथ निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं कहा कि आज भी हमारे पास मुझे बहुत हैं अयोध्या के विकास का मुद्दा है। जिसके आधार पर वोट डाला गया है। वहां की अयोध्या में राम मंदिर बनना तो राम भक्तों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जिस स्थान पर मुलायम सिंह के द्वारा राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई। और यह एक संदेश है। तो वही दावा किया है कि अयोध्या जनपद के पांचों विधानसभा भाजपा के खाते में जायेगा।
राम मंदिर निर्माण ही अयोध्या का मुख्य विकास : संत अशर्फी भवन मंदिर के महंत श्री धराचार्य ने कहा कि अयोध्या और देश के विकास के साथ देश की रक्षा सुरक्षा के उद्देश्य से और संपूर्ण मानव जाति के रक्षा के लिए इसके साथ ही भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के उद्देश्य से यहां मतदान हो रहा है सभी साधु संत मतदान कर रहे हैं। वही कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तो यहां का विकास भी अपने आप हो जाएगा अयोध्या के लिए सबसे पहले राम मंदिर ही है इसके निर्माण होने के बाद बड़े बड़ी इमारत होटल धर्मशाला जैसे बहुत की व्यवस्थाएं यहां बढ़ जाएंगी लेकिन सबके बीच राम मंदिर ही मूलभूत है।