आतंकी संगठन बन चुकी है कांग्रेस पार्टी : परमहंस मौलाना किस बयान के बाद अयोध्या के संतों में नाराजगी है तपस्वी छावनी के महंत जगत गुरु परमहंस दास इस विवादित बयान पर दुख व्यक्त करते हुए मौलाना तौकीर रजा पर आरोप लगाया कि अभी कुछ दिन पहले हिंदुओं को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था। मौलाना हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ाना चाहते थे। अब कांग्रेस पार्टी का समर्थन उनको मिला है। इससे लगता है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से आतंकवादी संगठन बन चुकी है। कांग्रेस देश विरोधियों को जोड़ रही है। जो दुखद है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए संत परमहंस दास ने कहा कि यूं ही कांग्रेस का सूपड़ा प्रदेश में साफ हो चुका है। और इसी तरीके रहा तो यह कांग्रेस को बहुत ही महंगा पड़ेगा। देश की जनता केवल राष्ट्रवाद को प्रधानता दे रही है। जो देश हित में काम कर रहे हैं। उनका साथ दे रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस अब वह दिन भूल जाए। जब देश की जनता को लड़ा करके सत्ता हासिल करती रही है। अब जो देश के हित में काम करेगा जनता के हित में काम करेगा सबका साथ सबका विकास करेगा वही अब देश पर राज करेगा। मौलाना तौकीर रजा के कांग्रेस समर्थन पर कहा कि यह दुखद है और यही कांग्रेस पार्टी के विनाश का कारण होगा।
कांग्रेस पर लगा दोहरा चरित्र का आरोप वहीं महंत सत्येंद्र दास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र है एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी कहती है। वह सबके साथ है। वही बीते दिनों मौलाना तौकीर रजा ने हिंदुत्व को लेकर बेहद ही विवादित बयान दिया था। उसको अपने पार्टी में शामिल कराया गया उसको उत्तर प्रदेश के चुनाव में उतारने की तैयारी में है। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। जिस तरह से हिंदुत्व और सनातन के साथ हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपना दोहरा चरित्र दिखाया है। यह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस हिंदुत्व विचारधारा से सदैव विमुख रही है। जो हिंदुत्व विचारधारा के साथ खिलवाड़ करें। जो हिंदुत्व को अपमानित करें कांग्रेस सदैव उसको अपने शरण में लेने का काम करती आयी है। यह परंपरागत कांग्रेस का कार्य है। कांग्रेस का यह चरित्र किसी से छुपा नहीं है।