scriptगोपाष्टमी पर अयोध्या में संतों ने की गौ माता की पूजा | Saints worship Gau Mata in Ayodhya on Gopashtami | Patrika News

गोपाष्टमी पर अयोध्या में संतों ने की गौ माता की पूजा

locationअयोध्याPublished: Nov 04, 2019 07:04:55 pm

Submitted by:

Satya Prakash

गौ पूजा कर अयोध्या संतों ने राम मंदिर निर्माण की कामना की

गोपाष्टमी पर अयोध्या में संतों ने की गौ माता की पूजा

गोपाष्टमी पर अयोध्या में संतों ने की गौ माता की पूजा

अयोध्या : मंदिर मस्जिद विवाद पर फैसले की घड़ी अब नजदीक आ गई है जल्द ही सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के इस विवाद पर अपना फैसला सुनाएगी वही संभावित इस फैसला राम मंदिर के पक्ष में आए इसको लेकर अयोध्या के संतों ने गोपाष्टमी पर्व पर गौशालाओं में गौ माता की पूजा की।
राम नगरी अयोध्या में गोपाष्टमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम व मणिराम दास छावनी के गौशाला में संतों ने गौ माता की विधि-विधान पूर्वक अन्न वस्त्र फल भेंट कर आरती उतारी और गौमाता से कामना की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो और देश व विश्व में शांति और समृद्धि बने।
इस कार्यक्रम के दौरान अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौ माता है सनातन धर्म में गौ माता देवताओं में प्रथम आती है और देवासुर संग्राम में भी गौ की पूजा करके देवताओं ने विजय पाई थी हम लोगों ने भी गोपाष्टमी में गौ माता की पूजा कर सुप्रीम कोर्ट में विजय हो और राम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो ताकि भारत में सुख शांति समृद्धि बन सके भारत का विकास हो सके और सौहार्द बन सके ।
इस मौके पर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा सहित दर्जनों संत कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो