scriptRam Mandir : जाने- क्यों बुलाई गई मंदिर निर्माण पर संघ की निगरानी बैठक | Sangh monitoring meeting on temple construction | Patrika News

Ram Mandir : जाने- क्यों बुलाई गई मंदिर निर्माण पर संघ की निगरानी बैठक

locationअयोध्याPublished: Feb 28, 2021 10:18:21 pm

Submitted by:

Satya Prakash

मंदिर निर्माण की प्रगति लेने संघ व विहिप के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी पहुंचे अयोध्या

मंदिर निर्माण पर संघ की निगरानी बैठक

मंदिर निर्माण पर संघ की निगरानी बैठक

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी के लिए संघ ने अयोध्या में निगरानी बैठक बुलाई जिसमें शामिल होने संघ व विहिप के केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारी अयोध्या पहुंचे। जहां श्री रामलला का दर्शन पूजन के बाद परिसर का स्थलीय निरक्षण किया। और कार्य मे लगे L&T व TCE के अधिकारियों के साथ तीन चरणों में बैठक की। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी भी मौजद रहें।
राम मंदिर के साथ राम जन्मभूमि परिसर को भी विकसित किया जाएगा जिसके लिए देश चलाये गए 42 दिन के निधि समर्पण अभियान समाप्त होने के बाद परिसर के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। क्योंकि अयोध्या में मंदिर निर्माण पर पूरी दुनिया की नजर है ऐसे में मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विश्व हिंदू परिषद भी लगी हुई है। जिसको लेकर आज राम मंदिर पर संघ की निगरानी बैठक बुलाई गई और अयोध्या पहुंचें संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी , सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल , दत्तात्रेय होशबोले , अनिल जी ओक , विहिप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक देश राव पांडेय ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय व कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी के साथ मंदिर निर्माण में खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ परिसर में कुबेर टीला, सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण इस दौरान L&T ने मंदिर निर्माण व परिसर के विकास संबंधित प्रगति की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ कार्यालय विश्वमित्र आश्रम में तीन चरणों में लगभग 5 घण्टे बैठक किया। इस दौरान सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने समय को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को तेज गति से किये जाने की बात कही।
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संघ के पदाधिकारियों के साथ राम मंदिर निर्माण के प्रगति को लेकर बैठक किया गया जिसमें वर्तमान में किस प्रकार निर्माण को किया जा रहा है उसकी जानकारी दी है। इस दौरान चल रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया है। वही जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक ट्रस्ट व कार्यदाई संस्थाओं के साथ किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो