अयोध्या में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का हुआ स्वागत दरसल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी वाह निषाद पार्टी के गठबंधन के साथ एक बार फिर से बनी योगी आदित्यनाथ सरकार के नए कैबिनेट का गठन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद कैबिनेट मंत्री के रूप में चुने जाने के बाद अयोध्या पहुंचे। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा 51 किलो का माला पहनकर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
एक नंबर का होगा यूपी का मत्स्य विभाग : संजय निषाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन महीने के अंदर 100 दिन का प्रोजेक्ट बनाया है। 100 दिन के अंदर काम जरूर दिखेगा। एक नंबर का मत्स्य मंत्रालय होगा।तो वही शिवपाल यादव के भाजपा में ज्वाइन करने के अटकलों पर संजय निषाद ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी है। सबके लिए दरवाजे खुले हैं। जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों पर चलेगा। पार्टी उसका स्वागत करेगी।और हमारे निषाद पार्टी का उद्देश्य निर्बल को सबल बनाना है। पार्टी का उद्देश्य है जो अंतोदय अंतिम व्यक्ति का आदमी है उसका उदय हो।