scriptकिसानों के खेतों में ही सूख रही मौसमी फल व सब्जियां | Seasonal fruits and vegetables drying in farmers' fields | Patrika News

किसानों के खेतों में ही सूख रही मौसमी फल व सब्जियां

locationअयोध्याPublished: Apr 23, 2021 02:58:55 pm

Submitted by:

Satya Prakash

किसानों को नही मिल पा रहा केरोसीन तेल डीजल भी महंगा, खेतों में सिचाई के लिए बना संकट

किसानों के खेतों में ही सूख रही मौसमी फल व सब्जियां

किसानों के खेतों में ही सूख रही मौसमी फल व सब्जियां

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. Covid संक्रमण के बीच इस वर्ष भी किसानों के रोजी रोटी पर गहरा संकट खड़ा हो रहा है। जहां कोविड संक्रमण से बाजारों को प्रभवित कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम की मार से किसानों को व्यवस्था न मिलने से सब्जियों के फसल सूखरहे हैं।
अयोध्या के सरयू तट के कछारों में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, लौकी जैसी फल व सब्जियों की खेती किसानों द्वारा किया जाता है। लेकिन जल्द शुष्क मौसम बनने के कारण सरयू की धारा दूर हो गई है। किसान अपने खेतों की सिंचाई समय से नहीं कर पा रहा है। और किसानों के पास सिंचाई व्यवस्था के अभव के कारण सभी फसल खेतों में ही सूख रहे हैं।
किसान संजू निषाद ने बताया कि पहले सरयू का जल स्तर अच्छी थी समय से खेतों में पानी पहुंच जाता था लेकिन इस बाद गर्मी बढ़ने के कारण जल स्तर घट गया है। वहीं सिचाई के लिए लगाए गए मोटर में केरोसिन तेल नही मिल पा रहा है। डीजल महंगे हो गए हैं। जिसके कारण फसलों में पानी नही दे पा रहे हैं। और कहा कि और जो फसल होता भी है तो उसका सही मूल्य नही मिल पा रहा है। जैसे कि सिर्फ 2 रुपये किलो में लौकी बिक रही है तो उससे बचत नही सकती है इसलिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वही किसान घनश्याम ने बताया कि सरयू के कछार में लगभग सौ से अधिक लोग अपना फसल उगाते है उसी से उनकी रोजी रोटी चलती है सभी को मिला कर के सौ बीघे में सब्जियां व फल उगाए जाते हैं। लेकिन इस बार यह सभी फसल बेकार हो रहे हैं। वहीं कहा कि सरकार किसानों को केरोसिन तेल उपलब्ध कराएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो