scriptबड़ी खबर : चुनाव के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी की मौत | SP-backed candidate Priyanka Sen Yadav dies | Patrika News

बड़ी खबर : चुनाव के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी की मौत

locationअयोध्याPublished: Apr 18, 2021 11:04:58 am

Submitted by:

Satya Prakash

हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी रही है प्रियंका सेन यादव

बड़ी खबर : चुनाव के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी की मौत

बड़ी खबर : चुनाव के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी की मौत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. पंचायत चुनाव के प्रत्याशी व जेल में बंद पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव की पत्नी का निधन हो गया। देर रात्रि सीने में जकड़न और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण 2:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था सुबह 4:00 बजे उनकी मौत हो गई आशंका जताई जा रही है कि covid के कारण मौत हुई है।
अयोध्या के हैरिंग्टनगंज तृतीय से समाजवादी पार्टी से समर्थित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी प्रियंका सिंह यादव रही है। जिनका जन्म 8 अप्रैल 1985 को हुआ था और इनकी शादी आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव से की गई थी जो कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। प्रियंका सिंह यादव समाजवादी पार्टी से सांसद रहे मित्रसेन यादव की बहू भी रही है। प्रियंका सिंह यादव की देर रात्रि तबीयत बिगड़ने के बाद जो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका 2 घंटे लगभग चले इलाज के बाद सुबह 4:00 बजे मृत्यु हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो