script

सपा ने कहा भाजपाइयों ने चुनाव में की गुंडई तो भाजपा ने कहा हताशा का शिकार है गठबंधन

locationअयोध्याPublished: May 08, 2019 06:12:28 pm

पांचवे चरण के मतदान के बाद सपा भाजपा में जुबानी हमले तेज़ लगाए बेहद गंभीर आरोप

SP Big Statment On BJP After Loksabha Election polling

सपा ने कहा भाजपाइयों ने चुनाव में की गुंडई तो भाजपा ने कहा हताशा का शिकार है गठबंधन

अयोध्या : पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद फैजाबाद लोकसभा में नेताओं की जुबानी जंग शुरु हो गई है। हार और जीत को लेकर प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। गठबंधन के सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव ने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मतदान के दिन बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बवाल किया और जब सपा कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया तो उनके खिलाफ लूट जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
पांचवे चरण के मतदान के बाद सपा भाजपा में जुबानी हमले तेज़ लगाए बेहद गंभीर आरोप

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जिला महामंत्री संजीव सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी के बयान को हताशा का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह बेदाग प्रत्याशी हैं।उन पर आज तक कोई आरोप नहीं लगा।रही बात स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब बटवाने की तो जिस स्कॉर्पियो पर भाजपा का झंडा लगा था वह साजिश के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लगा खुद ही मतदाताओं में शराब बटवाई।दरअसल आज गठबंधन के सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव ने चुनाव के दिन बूथों पर बवाल व मतदान के एक दिन पहले मतदाताओं को प्रलोभन देकर नगदी व शराब बाटने का आरोप लगाया है ।

ट्रेंडिंग वीडियो