scriptअयोध्या पहुंची सपा की परिवर्तन यात्रा | SP Parivartan Yatra reached Ayodhya | Patrika News

अयोध्या पहुंची सपा की परिवर्तन यात्रा

locationअयोध्याPublished: Oct 26, 2021 12:36:39 pm

Submitted by:

Satya Prakash

महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा सपा को किसी गठबंधन की जरूरत नही

अयोध्या पहुंची सपा की परिवर्तन यात्रा

अयोध्या पहुंची सपा की परिवर्तन यात्रा

अयोध्या. समाजवादी पार्टी का परिवर्तन यात्रा अयोध्या पहुंची। और समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी यात्रा में शामिल रहे। अयोध्या नगर में पहुंचते ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय व गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सपा को किसी गठबंधन की जरूरत नही : अब्बू आदमी

परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे महाराष्ट्र इकाई के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने भाजपा को भ्रष्टाचारी सरकार बताया है उन्होंने कहां भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया।समाजवादी पार्टी पर आज तक कोई ऐसा आरोप नहीं लगा। 2012 से 2017 तक सपा ने विकास का कार्य किया है। जिसे देखते हुए अब जनता भाजपा को हटाकर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाएगी। और भाजपा अब घबरा रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में साइकिल ही चलेगी। सपा ने 2012 से 17 तक जो विकास कार्य किए हैं उसी को लेकर जनता सपा को वोट देगी। सपा का कार्यकाल विकास कार्य के लिये मिसाल हैं।वही अबू आजमी ने गठबंधन को लेकर कहा छोटे दलों से गठबंधन हो सकते हैं। अखिलेश को जो सही लगेगा वही करेंगे।सपा के पास वोट बैंक पर्याप्त हैं। उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी पर भड़के अब्बू आदमी

अब्बू आदमी ने शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी की गिरफ्तारी पर कहा कि काम कम हो रहा पब्लीसिटी ज्यादा हो रही है। मुंबई में स्लम बस्तियों में भी होता है नशे का कारोबार लेकिन उनको पकड़ने से न्यूज़ नहीं बनती हैं। और शाहरुख खान के बेटे को पकड़ने से न्यूज़ बनती है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने पर अबू आजमी ने कहा कि हमें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई मैं खुद ही भ्रमण कर रहा हूं देश प्रदेश में अच्छे लोग ज्यादा है लेकिन चुप हैं। उन्हीं को जगाने आया हूं। जो पार्टी गांधीजी के हत्यारे को क्रांतिकारी कहती है। जो भाई भाई को लड़ा रहे हैं। गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। जिन लोगों ने गंगा जमुना में लाशें बहाई उनको उखाड़ फेंकना है इसीलिए उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर रहां हूं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो