scriptजिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने दिखाए तेवर | SP showed attitude for district panchayat president | Patrika News

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने दिखाए तेवर

locationअयोध्याPublished: Jun 21, 2021 11:57:01 pm

Submitted by:

Satya Prakash

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन पर भाजपा के एजेंट बनकर काम न करने की दी चेतावनी

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने दिखाए तेवर

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने दिखाए तेवर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पार्टियों में घमासान तेजी से चल रहा है तो वहीं समाजवादी पार्टी अब अपने दमखम के साथ प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है लेकिन सत्ता शासन भाजपा का होने के कारण समाजवादी पार्टी जिला प्रशासन पर दबाव होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जिसको लेकर चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन पर इमानदारी और निष्पक्ष चुनाव कराये नही तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
निष्पक्ष हो चुनाव नही तो सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी से इंदु सिंह यादव की उम्मीदवारी तय किए जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या जिसका नाम सारी दुनिया में एक का आदर्श के साथ लिया जाता है यहां से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का संदेश होता था। इस नगरी में किसी को कोई तकलीफ कभी नहीं होगी सबको साथ सम्मान मिलेगा। हमे खुशी है कि हमे इस जनपद से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदु सेन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उमीदवार घोषित किया है। अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने 24 सदस्य पंचायत चुनाव में जीते हैं। वही जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि भाजपा का एजेंट बनकर काम ना करें। अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो