अयोध्या

अयोध्या विधानसभा में सपा की तैयारी, घर घर जाएंगे कार्यकर्ता

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता की सूची इस परीक्षण को लेकर 5 दिसंबर तक समय अवधि बढ़ाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के घर करेंगे पुनरीक्षण

अयोध्याDec 01, 2021 / 09:55 pm

Satya Prakash

अयोध्या विधानसभा में सपा की तैयारी, घर घर जाएंगे कार्यकर्ता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभाओं पर समाजवादी पति के कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने के साथ मतदाताओं की सूची को भी तैयार कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
मतदाता सूची लिए सपा ने तैयार की कार्यकर्ताओं की टीम

1 दिसंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मांग पर भारत निर्वाचन आयोग ने 5 दिसंबर तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को बढ़ा दिया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के बूथ कमेटी ,सेक्टर इंचार्ज ,ब्लॉक कमेटी विधानसभा कमेटी के सभी नेता कार्यकर्ता 5 दिसंबर तक अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य कराने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म नंबर 6 नाम काटने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरकर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने के लिए कार्यकर्ताओं को उतार दिया है।
अयोध्या के सीट पर लहराएगी सपा

वहीं जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गंगा यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गांव, देहात, शहर के वार्डों में घर घर तक कार्यकर्ता पहुंच कर मतदाताओं को समझाएंगे। वाहीन बताया को इस बार अयोध्या की भी सीट पर सपा का कब्जा होगा। जिसके लिए जनता ने भी मन बना लिया है।

Home / Ayodhya / अयोध्या विधानसभा में सपा की तैयारी, घर घर जाएंगे कार्यकर्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.