scriptयोगी सरकार के मंत्री ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी मंदिर निर्माण को लेकर दिया ये बयान | State Minister Sandeep singh Latest Statment On Ram Mandir Nirman | Patrika News

योगी सरकार के मंत्री ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी मंदिर निर्माण को लेकर दिया ये बयान

locationअयोध्याPublished: Oct 03, 2017 04:58:42 pm

अयोध्या पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की

State Minister Sandeep singh Latest Statment On Ram Mandir Nirman

Minister Sandeep Singh

अयोध्या . अयोध्या पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की .अपने सरकारी दौरे को लेकर फैजाबाद पहुंचे प्रदेश की योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन और पूजन किया ,जिसके बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का काफिला राम जन्म भूमि विवादित परिसर में विराजमान रामलला के दरबार में पहुंचा जहां भगवान श्री राम का दर्शन करने के बाद परिसर से बाहर निकल कर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत की . इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राम जन्म भूमि विवादित परिसर में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि इस समय मैं अयोध्या में दर्शन और पूजन के ऊद्देश्य से आया हूँ ,भगवान श्री राम का दर्शन कर मन को शान्ति मिली है राम मंदिर निर्माण देश के करोडो हिन्दू समुदाय के लिए आस्था का विषय है अभी यह पूरा प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय में है हमे न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए और जो भी कोर्ट का आदेश आएगा वह सर्वमान्य होगा वहीँ इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष को लेकर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रही है ,भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है की जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो . वहीँ प्रदेश की वर्तमान सरकार के काम काज पर किये गए सवाल पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश की जो हालत रही है उसे सुधरने में वक्त लगेगा वर्तमान में माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा की सरकार पिछली सरकारों से बहुत अच्छा काम कर रही है और प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है . बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के अयोध्या में दर्शन पूजन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो