scriptप्रियंका के अयोध्या आने से पहले संतों ने दिया बड़ा बयान मच जाएगी खलबली | Statement of saint before Ayodhya Priyanka | Patrika News

प्रियंका के अयोध्या आने से पहले संतों ने दिया बड़ा बयान मच जाएगी खलबली

locationअयोध्याPublished: Mar 24, 2019 07:29:57 pm

Submitted by:

Satya Prakash

लोकसभा चुनाव प्रचार में 27 मार्च को प्रियंका गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में करेंगी पूजा पाठ

ayodhya

प्रियंका के अयोध्या आने से पहले संतों ने दिया बड़ा बयान मच जाएगी खलबली

अयोध्या : 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर रही हैं भाजपा का गढ़ मानी जा रहा अयोध्या में अब कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मल खत्री के प्रचार के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अयोध्या पहुंच रही है इस दौरे को लेकर अयोध्या के संतों ने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ दिखावा करने के लिए भगवान का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। चुनाव के पहले भाजपा के अलावा कोई भी नेता कभी अयोध्या नहीं पहुंचा है और जैसे ही चुनाव नजदीक आता है सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी मुद्दे में धर्म का मुद्दा हाशिल करने की कवायद पर अयोध्या पहुंचते हैं।
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जिस प्रकार से भाजपा ने मंदिर के नाम से चुनाव लड़ा और यह कहते थे कि राम हमारी आस्था के हैं और दो सांसद की से पूरे देश की सत्ता को हासिल किया और अब कांग्रेस को लगा कि धर्म के नाम पर ही विजय प्राप्त हो सकती है और पूर्व में राहुल गांधी के द्वारा प्रमुख मंदिरों के दौरे के बाद देश के 3 राज्यों में सत्ता प्राप्त हुआ जिसके कारण इन लोगों में उत्साह बढ़ा भगवान की कृपा होती है और अगर देश के मंदिरों में जाते हैं तो भक्तों के मन में कांग्रेस के प्रति भी भाव बढ़ेंगे जिसके कारण राहुल गांधी लगातार मंदिरों दर्शन करने पहुंच रहे हैं वहीं अब प्रियंका गांधी भी मंदिरों में दर्शन करने का कार्यक्रम शुरू किया है और अब 27 मार्च को अयोध्या के हनुमानगढ़ी पर पूजा पाठ के लिए अयोध्या पहुंच रही हैं। लेकिन यह पूरा कार्यक्रम राजनीति के तहत किया जा रहा है यह किसी भक्ति भाव से अयोध्या दर्शन करने नहीं आ रहे हैं । प्रियंका गांधी इसके पहले प्रयागराज वाराणसी सहित कई स्थानों पर दर्शन करने पहुंच चुके हैं और अब अयोध्या आ रही हैं और अब कांग्रेसी भी जान चुकी है कि धर्म की राजनीति से ही देश की सत्ता प्राप्त होगी जिसके लिए अयोध्या दौरा किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो