script

राम मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे कार्यशाला में राम भक्तों के द्वारा रखे 1.75 लाख शिलाएं

locationअयोध्याPublished: Sep 21, 2021 12:20:54 am

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में राम भक्तों के द्वारा भेजे गए रखे श्रीराम शिलाएं को परिसर में पहुंचाए जाने के लिए ट्रस्ट ने लिया निर्णय

राम मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे कार्यशाला में राम भक्तों के द्वारा रखे 1.75 लाख शिलाएं

राम मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे कार्यशाला में राम भक्तों के द्वारा रखे 1.75 लाख शिलाएं

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के लाखों राम भक्तों के किये खुशखबरी है। मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों के द्वारा भेजे गए शिलाओं को राम मंदिर परिसर में लगाए जाने की तैयारी है। जिसके लिए राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे 1 लाख 75 हजार शिलाओं को परिसर में पहुंचाए जाने के लिए ट्रस्ट ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही सभी शिलाएं पहुंच जाएंगे।
राम जन्मभूमि परिसर मे पहुंचाए जाएंगे शिलाए

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। नींव निर्माण के बाद मंदिर के बेस निर्माण किया जाना है। वहीं मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों को लेकर कार्यशाला फिर से प्रारम्भ कर दिया गया है। राम घाट क्षेत्र स्थित कार्यशाला में 8 कारीगरों के द्वारा पत्थरों के तराशी का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बड़ी संख्या और कई करो को लगाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है लेकिन कार्यशाला परिसर में स्थान पर्याप्त नही है। जिसको लेकर कार्यशाला में रखे शिलाओं के उपयोग लिए जाने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लिया है।
कारसेवकों के द्वारा पहुंचाई गई थी श्री राम शिलाएँ

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के मुताबिक देशभर के लाखों राम भक्तों ने अपने आस्था और भक्ति को लेकर मंदिर निर्माण के लिए सवा रुपए और एक शिला भेजी थी। वहीं कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन के दौरान सन 1989 में देश भर से लाखों कारसेवकों के द्वारा 2 लाख 75 हजार भेजे शिलाओं को कार्यशाला में जुटाया गया था। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर में कारसेवकों के द्वारा किये गए शिलान्यास के दौरान 1 लाख शिलाएं परिसर में लगाया गया था। और अभी भी 1 लाख 75 हजार शिलाएं रखी हुई है। जिन्हें भी अब राम मंदिर परिसर में लगाया जा सकता है। ट्रस्ट ने इन शिलाओं को परिसर पहुंचाए जाने का निर्णय लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो