scriptराजनीति : दलितों ने छोड़ दिया मायावती का साथ : स्वामी प्रसाद मौर्या | swami prasad maurya statement dalits left mayawati side | Patrika News

राजनीति : दलितों ने छोड़ दिया मायावती का साथ : स्वामी प्रसाद मौर्या

locationअयोध्याPublished: Jul 31, 2021 11:01:07 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बसपा पर किया हमला

 स्वामी प्रसाद मौर्या का  बयान दलितों ने छोड़ दिया मायावती का साथ

स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान दलितों ने छोड़ दिया मायावती का साथ

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या बहुजन समाज पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अब दलितों को भी मायावती पर भरोशा नही है इसलिए दलित उनका साथ छोड़ चुका है। अब उनको भी अपने मतदाताओं पर भरोसा नहीं है और अब प्रदेश में अब ब्राह्मण नई रणनीति तय करेगा। दरसल अयोध्या में स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान के पांचवे पुण्य तिथि में शामिल होने पहुंचे थे।
मायावती का साथ नही ब्राह्मण : स्वामी प्रसाद मौर्या

अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि दलित मायावती का साथ छोड़ चुका है। बसपा को अब अपने दलित मतदाताओं पर भरोसा नहीं है।ब्राह्मण सबसे ज्यादा इस देश का बुद्धिजीवी और पढ़ा लिखा समझदार मतदाता है।इसलिए ब्राम्हण किसी के झांसे बहकावे व प्रलोभन में आने वाला नहीं है। कहा कि ब्राह्मण हमेशा देश की दशा व दिशा तय करता है। ब्राह्मण राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर उचित अनुचित को अच्छा समझता है।और स्वयं अपने विवेक से निर्णय लेता है। वह किसी के झुनझुना बजाने से बच्चों की तरह उसके पीछे नहीं दौड़ेगा।ब्राम्हण स्वयं बहुत समझदार है। वही कहा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन फ्लॉप शो साबित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो