अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir : राममंदिर निर्माण से पहले पूरे होंगे करोड़ों के ये प्रोजेक्ट

-Ayodhya Ram Mandir से पहले Ayodhya से Chitrakoot तक बन रहा राम गमन वन पथ मार्ग- 375 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर आएगी 300 करोड़ की लागत-90 प्रतिशत काम पूरा, 2021 तक लोकार्पित करने की तैयारी- Ram Van Gaman Path Marg रामवन गमन पथ से जुड़े पर्यटन स्थलों का भी विकास होगा- Ayodhya में अंतराष्ट्रीय स्तर की जन सुविधाएं भी विकसित होंगी

अयोध्याAug 06, 2020 / 07:36 pm

Hariom Dwivedi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा अयोध्या में शिलान्यास के बाद साढ़े तीन साल के भीतर भव्य राम मंदिर (Ram Mandir Nirman) बनकर तैयार हो जाएगा। उसके पहले रामनगरी अयोध्या का भी पूरा हुलिया बदल चुका होगा। अयोध्या का कायाकल्प करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से राम वन गमन पथ का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अयोध्या से चित्रकूट तक 375 किमी तक फोरलेन के राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण पर सरकार 300 करोड़ खर्च कर रही है। जल्द ही रामवन गमन पथ मार्ग पर श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों और मंदिरों के पुनर्रूद्धार की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पांच सितारा होटल, भव्य रेलवे स्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं भी युद्ध स्तर का काम चल रहा है।
375 किलोमीटर लंबा रामवन गमन पथ
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का संकल्प साढ़े तीन साल के भीतर भव्य मंदिर निर्माण करने का है। जब तक आम जन के लिए मंदिर का लोकापर्ण होगा उसके पहले केंद्र सरकार पर्यटकों को एक और तोहफा देने की तैयारी में है। योजना के तहत भगवान राम 14 वर्षों तक जिन रास्तों से वनवास के दौरान गुजरे थे, उसे रामवन गमन पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। अयोध्या से यूपी के बार्डर चित्रकूट तक इसकी दूरी 375 किलोमीटर है। यहां तक सरकार 4 लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बना रही है। रामवन गमन पथ पर श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थल को भी विकसित करने की योजना है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में अयोध्या से चित्रकूट तक रामवन गमन पथ तैयार किया जाएगा इस पर लगभग 300 करोड़ की लागत आएगी। इसे 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यूपी की सीमा से आगे इसे मध्य प्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ की सरकारें बनाएंगी। इसी तरह अन्य राज्यों के लिए प्रोजेक्ट तैयार है।
काशी-अयोध्या और गोरख धाम राजमार्ग
उप्र प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी नयी पर्यटक पालिसी बना रहा है। इसमें मथुरा, काशी, प्रयागराज अयोध्या और गोरख धाम शामिल होंगे। इसके पहले पर्यटक टूर को दृष्टिगत रखते हुए काशी-अयोध्या और गोरख धाम राजमार्ग को दो साल के अंदर बनाए जाने की कोशिश है। यात्री जब लखनऊ एयरपोर्ट उतरें तो अयोध्या जाएं या बनारस या फिर गोरखधाम उन्हें सड़कें एकदम चकाचक मिलें।
यह भी पढ़ें

अयोध्या में मस्जिद के शिलान्यास पर बोले सीएम योगी, मुझे कोई बुलाएगा नहीं और न ही मैं जाऊंगा



रामायण एक्सप्रेस और रामायण यात्रा ट्रेन
अयोध्या के रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। अभी तक इस पर 108 करोड़ खर्च हो चुका है। इसके अलावा देश-विदेश के पर्यटकों के लिए इसी साल से ही रामायण एक्सप्रेस और रामायण यात्रा ट्रेन भी शुरू की जाएंगी। इनकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या शहर में अंतरष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी। बढिय़ा सड़कें, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, पांच सितारा होटल पर अयोध्या तीर्थ विकास परिषद काम कर रहा है। अयोध्या में घाटों, मंदिरों को भी संवारा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

पहला निमंत्रण मुस्लिम के बाद अब राम मंदिर का पहला प्रसाद दलित को



Home / Ayodhya / Ayodhya Ram Mandir : राममंदिर निर्माण से पहले पूरे होंगे करोड़ों के ये प्रोजेक्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.