राम मंदिर के पक्ष में फैसले का तीसरा वर्षगांठ, अयोध्या में बांटी गई मिठाई
अयोध्याPublished: Nov 09, 2022 06:01:03 pm
9 नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राम जन्मभूमि के पक्ष में सुनाया गया था फैसला अब भव्य और दिव्य भगवान श्री राम के भक्त मंदिर का निर्माण


राम मंदिर के पक्ष में फैसले का तीसरा वर्षगांठ, अयोध्या में बांटी गई मिठाई
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या 9 नवंबर 2019 की स्थिति को कभी भूल नहीं सकती क्योंकि आज ही के दिन मंदिर मस्जिद का विवाद समाप्त हुए आज 3 वर्ष पूरे हो रहे हैं। और आज भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। दिसंबर 2023 तक भगवान के भव्य और सुंदर मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो जाएगा और मकर संक्रांति 2024 में भगवान श्री राम लला उस स्थान पर दिव्य मंदिर के बीच विराजमान जी हो जाएंगे।