scriptइस बार एक और इतिहास बनाएगा अयोध्या में होने वाला तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम | This year will be more grand at Deepotsav of Ayodhya On Deewali 2019 | Patrika News

इस बार एक और इतिहास बनाएगा अयोध्या में होने वाला तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम

locationअयोध्याPublished: Jun 22, 2019 07:06:00 pm

थाईलैंड के महाराजा होंगे अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

This year will be more grand at Deepotsav of Ayodhya On Deewali 2019

इस बार एक और इतिहास बनाएगा अयोध्या में होने वाला तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम

अयोध्या : धार्मिक नगरी में आगामी 26 अक्टूबर को होने वाले तीसरे दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक रामचंद्र यादव अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय कमिश्नर मनोज मिश्र डीएम अनुज झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बार 5001 एलईडी लाइट लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यही नहीं दीपोत्सव में इस बार थाईलैंड के महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। अयोध्या में सीएम योगी के तीसरे दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए आज अयोध्या के कलेक्ट्रेट सभागार में दीपोत्सव को लेकर पहली बैठक हुई।
थाईलैंड के महाराजा होंगे अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

बैठक में 1 अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपोत्सव को ख्याति दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। इस बार दीपोत्सव के पहले श्रीराम चिकित्सालय से लेकर नया घाट तक सभी दुकान व सभी मकान एक रंग में रंग जाएंगे। दीपोत्सव के दिन भगवान राम के चरित्र पर 11 सुंदर व आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी।दीपोत्सव के के बाद 5 देशों की अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन होगा और 5001 एलईडी लाइट जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी होगी।
फाउंटेन शो व ड्रोन शो के अलावा डिजिटल आतिशबाजी होगी आयोजन की खासियत

इस बार मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड के महाराज को आमंत्रित किए जाने का प्रस्ताव है।अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों मंदिरों आश्रम और नदी घाटों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। यही नहीं गुप्तार घाट से नया घाट तक के बीच सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। फाउंटेन शो व ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीराम और सीता को हेलीकॉप्टर से उतारकर कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे।शाम को सरयू आरती भी की जाएगी। डिजिटल आतिशबाजी भी होगी। यही नहीं सरयू नदी के पुराने पुल को सौंदर्यीकरण के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इस बार दीपोत्सव 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो