script

अयोध्या में निकाली गई तिरंगा रैली…. मंत्री ने कहा बन गया जन आंदोलन

locationअयोध्याPublished: Aug 10, 2022 06:51:22 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में तिरंगा बाइक रैली में शामिल उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा हर घर पर लग रहा तिरंगा

अयोध्या में निकाली गई तिरंगा रैली.... मंत्री ने कहा बन गया जन आंदोलन

अयोध्या में निकाली गई तिरंगा रैली…. मंत्री ने कहा बन गया जन आंदोलन

अयोध्या. आजादी के 75वें वर्षगांठ पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहर के नाका के गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में हुए शामिल। यह यात्रा अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली।
अयोध्या में तिरंगा रैली में पहुंचे मंत्री

इस दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा है।और घर घर पर तिरंगा लगाने की होड़ मच रही है।ये तिरंगा यात्रा जन आंदोलन बन रहा हैं। और तिरंगा यात्रा एकता का संदेश दे रहा है। तो वही मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकारा दिया है।समाजवादी पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।अब ना कोई मुद्दा ना कोई विजन रहा।उन्होंने कहा अखिलेश यादव को राजनीति सीखने की जरूरत है। जब जनता लगातार चार बार नकार चुकी है तो उन्हें समझना चाहिए आखिर क्या कारण है। बेवजह आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला।अब जनता ने उनको और उनकी पार्टी को असली चेहरा दिखा दिया है।
अयोध्या में तिरंगा लेकर निकले जनप्रतिनिधि

अयोध्या में निकली गई बाइक रैली मेंअयोध्या जनप्रतिनिधियों में सांसद लल्लू सिंह ,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। और यह यात्रा नाका फतेहगंज चौक विकास गंज के रास्ते शहर सभी प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा और इस दौरान लोगों से अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की।

ट्रेंडिंग वीडियो