scriptबड़ी खबर : राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मिले 700 करोड़ | trust received 700 crore for the construction of Ram temple | Patrika News

बड़ी खबर : राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मिले 700 करोड़

locationअयोध्याPublished: Nov 25, 2020 10:53:01 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने संघ के साथ बनाई रणनीति, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मिले 700 करोड़

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मिले 700 करोड़

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते में अब तक 700 करोड़ की धनराशि जमा हो चुकी है। जिसकी जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने प्रयागराज में दो दिवशीय संघ की बैठक कर दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत को दी है।
राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि कर आधार शिला रखने के बाद मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए देश कोने कोने से राम भक्त सोना, चांदी और लाखों रुपये दान दे रहे हैं। और मिली जानकारी के मुताबिक अब तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में अभी तक 700 करोड़ से अधिक की धनराशि पहुंच गई है। लेकिन मंदिर निर्माण के साथ राम जन्मभूमि परिसर के को सजाने सवारने के लिए अभी और धनराशि की जरूर होगी जिसके लिए संघ व विहिप देश व्यापी अभियान के तहत 11 करोड़ परिवार तक पहुंच कर धन संग्रह करेंगे। जिसकी तैयारी भी की जा रही है।
ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए देश के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है। मंदिर निर्माण के लिए बड़ी धनराशि मिली जिसकी जानकारी भी समयानुसार दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो