scriptTiranga Yatra : अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन, जल-थल में उत्सव नभ में रहा तिरंगा | Unique display of Tiranga Yatra in Ayodhya | Patrika News

Tiranga Yatra : अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन, जल-थल में उत्सव नभ में रहा तिरंगा

locationअयोध्याPublished: Aug 12, 2022 11:05:04 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या की जिला प्रशासन के द्वारा सरयू नदी में 35 बोर्ड के माध्यम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, घाटों पर लगाया गया जय श्रीराम के नारे

अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन, जल-थल में उत्सव नभ में रहा तिरंगा

अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन, जल-थल में उत्सव नभ में रहा तिरंगा

अयोध्या. आजादी के 75 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। देशभर में इस उत्सव को लेकर यात्रा के आयोजन किए जा रहे हैं तो वही राम नगरी अयोध्या में ही अनोखा आयोजन दिखाई दिया। जहां जल, थल में उत्सव और नभ में तिरंगा की झलक लोगो का मन मोह लेने वाला रहा। दरसल राम नगरी अयोध्या में आज प्रशासन ने 35 नाव पर तिरंगा झंडा लेकर के अयोध्या जिले के कमिश्नर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाव लश्कर के साथ निकले जिसमें एसडीआरएफ नाविकों ने तिरंगा बोर्ड यात्रा का मार्गदर्शन किया है।
सरयू नदी में तिरंगा यात्रा का प्रदर्शन

राम नगरी में सावन के प्राचीन मेले का आखरी दिन है राम की नगरी श्रद्धालुओं से पटी पड़ी है ऐसे में आज धर्म नगरी अयोध्या में राष्ट्रभक्ति भी चरम पर है जब घाटों पर तिरंगा लेकर जिले के आला अधिकारी सरयू के आंचल पर पहुंचे और वोट यात्रा निकाली घाटों पर श्रद्धालुओं ने वंदे मातरम और जय हिंद जैसे देश भक्ति के नारे लगाए श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को देखते रहे।
अयोध्या में निकाला गया तिरंगा वोट रैली

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि पूरे भारत में इस समय आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी 13 अगस्त 14 अगस्त और 15 अगस्त को होना है पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है हमारे मन में था की सरयू नदी लोगों की आस्था की प्रतीक है एक तिरंगा बोट की रैली निकाली जाए और लोगों को जागरूक किया जाए साथ में मंडलायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गांव घरों में इस अभियान में भाग लें प्रभावित करें और अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाए।
तिरंगा यात्रा से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास

जिलाधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार ने बताया सरयू हमारे आस्था का प्रतीक है सरयु के तट पर अयोध्या बसा है हमारी आस्था का प्रतीक है राम की पैड़ी राम की नगरी की पहचान है दीपोत्सव के कारण इंटरनेशनल लेवल पर राम की पैड़ी को जाना और पहचाना जाता है 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम है जिलाधिकारी ने कहा कि गांव-गांव बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास है सभी सहभागिता कर रहे हैं हमें लगा कि हम लोग अयोध्या में पुलिस और प्रशासन के सहयोग से एक बेहतरीन पहल है हम सभी लोग एक साथ आज आएं हैं हमारा प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस के आदर्शों को संजोए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो