श्रीराम शोभायात्रा पर गमला कांग्रेस की साजिश :वेदांती भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के बाद हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायत्रा पर हुए उपद्रवियों के हमले को लेकर डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा कि जो साम्प्रदायिक विवाद खड़ा करके लगातार 75 वर्षों तक हिंदू समाज को आपस में लड़ाने का कार्य किया गया और हिंदू मुसलमान को आपस में बांटा गया , दोनों संप्रदाय के बीच विवाद खड़ा किया गया है। इसी के तहत राम नवमी के दिन श्री राम शोभायात्रा में पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान में जो घटनाये हुई है। ये राजनीतिक प्रेरित है। यह कोंग्रेस की सोची समझी साजिश है। आज कोंग्रेस यह बात समझ नही पा रही है कि मैं अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार रहा हूँ।
दिल्ली घटना में कांग्रेस व केजरीवाल की थी तैयारी : वेदांती वही बताया कि दिल्ली में दुर्घटना नहीं बल्कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही कांग्रेस और केजरीवाल की तैयारी थी। कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को बनाने का प्रयास किया था। वहीं लाउडस्पीकर विवाद को लेकर वेदांती ने कहा कि हम कोर्ट और संविधान की बात मानते हैं। जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान किया जाना जरूरी नही है। विश्व की किसी अन्य देश में लाउडस्पीकर से अजान नहीं होती है। वहीं कहा कि यदि अजान होती है तो हनुमान चालीसा भी होना चाहिए। कहा कि जो लोग को और संविधान की बात मानते वह भारत में रहने लायक नहीं है।