scriptराम मंदिर निर्माण के लिए नहीं जुटाया जा रहा है चंदा : विश्व हिन्दू परिषद | vishva hindu parishad statement on ayodhya chanda vasuli | Patrika News

राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं जुटाया जा रहा है चंदा : विश्व हिन्दू परिषद

locationअयोध्याPublished: Nov 18, 2019 01:26:09 pm

विहिप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम नगरी में मंदिर निर्माण के लिए चंदा बटोरने की कवायद शुरु करने से इंकार कर दिया।

राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं जुटाया जा रहा है चंदा : विश्व हिन्दू परिषद

राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं जुटाया जा रहा है चंदा : विश्व हिन्दू परिषद

अयोध्या. विहिप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम नगरी में मंदिर निर्माण के लिए चंदा बटोरने की कवायद शुरु करने से इंकार कर दिया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार संगठन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने इस बाबत एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि विहिप या श्रीराम जन्मभूमि न्यास द्वारा अयोध्या में मंदिर निर्माण के मकसद से धन संग्रह का कोई आह्वान नहीं किया गया है। बयान के अनुसार, ‘विहिप या श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सार्वजनिक रूप से ना तो कोई धन संग्रह किया है और ना ही इसके लिए अभी तक कोई आह्वान किया गया है।’


विनोद बंसल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा जुटाने की विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिलने के बाद विहिप ने इस बारे में किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है, जिससे लोग मंदिर निर्माण के नाम पर गैरकानूनी तौर पर चंदा जुटाने की कोशिशों के शिकार न बनें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो