scriptश्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा को चारों ओर लगेंगे वॉच टॉवर | Watch tower for sriram mandir security | Patrika News

श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा को चारों ओर लगेंगे वॉच टॉवर

locationअयोध्याPublished: Sep 20, 2020 08:39:27 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

राम मंदिर निर्माण से पहले श्री राम जन्मभूमि परिसर सहित मंदिर निर्माण कार्यशाला की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है।

Ayodhya news

Ayodhya news

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण से पहले श्री राम जन्मभूमि परिसर सहित मंदिर निर्माण कार्यशाला की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई है। मंदिर परिसर के आसपास कई नए टावर बनाए जा रहे हैं। मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे पत्थरों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु भगवान श्री राम लला के दर्शन के लिए रामजन्मभूमि परिसर पहुंच रहे हैं। पूर्व में आतंकी गतिविधियां भी सक्रिय हुई थी, जिसे देखते हुए अब कड़ी सुरक्षा में मंदिर निर्माण का कार्य किया जाना है। इससे पहले राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया खाका भी उच्च स्तरीय अधिकारियों ने तैयार किया है।
परिसर के गेट नंबर 3 से जाने वाले वाहनों व लोगों को देखते हुए वॉच टावर बनाया गया है। वहीं परिसर में कई और नए टॉवर के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कार्यशाला में रखे पत्थरों की सुरक्षा के लिए भी वाच टावर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यशाला में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया जाना है, जिसके लिए अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए नए सिरे से सुरक्षा को लगाया जाएगा। कार्यशाला में रखे पत्थरों की सुरक्षा भी अहम जिम्मेदारी है, जिसके लिए वॉच टावर सीसीटीवी कैमरा के साथ पर्याप्त फोर्स भी लगाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो