script

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अयोध्या सहित जाने कितने जिले होंगे प्रभावित

locationअयोध्याPublished: Jan 22, 2022 05:33:40 pm

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार तो वही 25 से 30 जनवरी तक 3 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अयोध्या सहित जाने कितने जिले होंगे प्रभावित

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अयोध्या सहित जाने कितने जिले होंगे प्रभावित

अयोध्या. उत्तर प्रदेश सहित अयोध्या जनपद में मौसम विभाग ने भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।जिसमें बताया गया कि 25 जनवरी से 30 जनवरी तक ठंड का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है जिसके लिए लोग घरों में सुरक्षित रहें साथ ही अगले 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई है।

तापमान की भारी गिरावट के कारण बढ़ी ठंड
अयोध्या में शीत लहरी के कारण ठंड तेजी बढ़ रहा है। तो वहीं मौसम विभाग ने 25 26 27 28 29 व 30 जनवरी को लेकर सिवीयर कोल्ड डे के रूप में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 1 सप्ताह तक भीषण ठंड के आसार हैं जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट होने के साथ 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिसको लेकर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए घरों में रहने की अपील की है। वहीं अयोध्या सहित प्रदेश के लगभग दो दर्जन शहरों में भी भीषण ठंड के आसार होने की संभावना मौसम विभाग ने बताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटे में बरसा भी होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में ठंड से प्रभावित होंगे प्रदेश के कई शहर

अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के दर्जनों शहरों को भी अलर्ट किया गया है। इन शहरों में लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, *कुशीनगर*, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, जिले भीषण ठंड की चपेट में आ सकते हैं। जिसके लिए सभी लोगो को सचेत रहा होगा ।

ट्रेंडिंग वीडियो