script

Weather Update : अगले 24 घण्टे में कितना बदलेगा मौसम, तापमान की उम्मीद

locationअयोध्याPublished: Feb 17, 2021 11:35:39 am

Submitted by:

Satya Prakash

अयोध्या में बढ़ा तापमान तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

अगले 24 घण्टे में कितना बदलेगा मौसम, तापमान की उम्मीद

अगले 24 घण्टे में कितना बदलेगा मौसम, तापमान की उम्मीद

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

अयोध्या. मौसम (Weather Update) में लगातार हो रहा बदलाब से तापमान बढ़ रहा है। अयोध्या (Ayodhya) जनपद के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय (NDKU) कुमारगंज के मुताबिक आज का तापमान डिग्री०से० 27.5 है। लेकिन आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश सहित अयोध्या जनपद में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। जिसके कारण अब दो रूखी मौसम मिल रहा है। दिन में गर्मी व सुबह और रात में हल्की ठंड का असर पढ़ रही है। मौसम विभाग के जानकारी अनुसार अधिकतम तापमान 27.5डिग्री०से० और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री०से० के तहत सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 93 प्रतिशत व सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम 46 प्रतिशत है। वहीं जानकारी दी है की हवा की गति 2.1 कि०मी०/ घंटा के हिसाब से उत्तरी-पूर्वी दिशा में है। पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो