scriptराम मंदिर निर्माण में क्यों धँस रही जमीने श्री राम के वंशज का दावा कर रहे राजा राजेंद्र सिंह ने किया खुलासा | Why did the land get trapped in the construction of Ram temple revealed | Patrika News

राम मंदिर निर्माण में क्यों धँस रही जमीने श्री राम के वंशज का दावा कर रहे राजा राजेंद्र सिंह ने किया खुलासा

locationअयोध्याPublished: Jan 17, 2021 06:44:29 pm

Submitted by:

Satya Prakash

केसरिया यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने राम जन्मभूमि परिसर को बताया क्षत्रिय वंश की पुश्तैनी संपत्ति

राम मंदिर निर्माण में क्यों धँस रही जमीने श्री राम के वंशज का दावा कर रहे राजा राजेंद्र सिंह ने किया खुलासा

राम मंदिर निर्माण में क्यों धँस रही जमीने श्री राम के वंशज का दावा कर रहे राजा राजेंद्र सिंह ने किया खुलासा

अयोध्या : भगवान श्री राम का वंशज बता रहे क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने दावा किया है कि कुल के वंशजों द्वारा पूजन अर्चना की जाने के कारण रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के दौरान जमीन धंस गया है। वही बताया है कि रामजन्मभूमि परिसर को क्षत्रिय समाज की पुश्तैनी संपत्ति है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खुद को राजा श्री राम के वंशज बता रहे राजा राजेंद्र सिंह केसरिया यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे जहां अयोध्या प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत के बाद घोड़ा हाथी के साथ नगर में प्रवेश कर श्री राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राम जन्मभूमि पर अपने पूर्वजों को पूजन करने जा रहे हैं। यह जन्मभूमि राजा हरिशचंद्र से लेकर महाराजा दशरथ व श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन का है। और क्षत्रिय कुल का परमधाम है। जिसके लिए दो लाख वर्ष पुरानी वंशावली सुप्रीम कोर्ट में पेश की है।
वही कहा कि मंदिर निर्माण नहीं हो पा रहा है वहां की सभी जमीने धँस रही हैं क्योंकि भगवान श्री राम के कुल के व्यक्ति द्वारा उस स्थान पर पूजन नहीं किया था इसलिए आने कुल के होने के नाते पूजन करे उसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू होगा। वही कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य में मजदूर ईटा ढोने वाला, प्लास्टर करने वाला, खुदाई वाला, सुपरवाइजर व इंजीनियर सभी लोग हैं। यह स्थली क्षत्रिय कुल की पुस्तैनी संपत्ति है। और ट्रस्ट का गठन हो गया वह लोग कार्य करें। और यह मंदिर क्षत्रियों का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो