script

नदी के रास्ते अयोध्या में घुसे जंगली जानवर के आतंक से सहमे साधू संत

locationअयोध्याPublished: May 08, 2019 01:20:12 pm

धार्मिक नगरी अयोध्या में एक जंगली सु अर ने 2 दिन तक लोगों को डराए रखा

Wild boar enters in Ayodhya

नदी के रास्ते अयोध्या में घुसे जंगली जानवर के आतंक से सहमे साधू संत

अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या में एक जंगली सु अर ने 2 दिन तक लोगों को डराए रखा | आलम यह था सरयू तट के किनारे स्थित रिहायशी इलाके के एक मैदान में छुप कर बैठे जंगली सु अर के डर से स्थानीय संत भय ग्रस्त रहे और सुबह सुबह स्नान ध्यान में भी बाधा पड़ी | मामला पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन पुलिस भी कुछ ना कर सकी | जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर किसी तरह जंगली सु अर को लाठी डंडे लेकर खदेड़ा | जिसके बाद वह सरयू तट के किनारे पहुंचा और नदी के रास्ते दूसरी तरफ चला गया | सु अर के भाग जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली | हालांकि इससे पहले ही उसने दो युवकों को आंशिक रूप से घायल कर दिया |
दो साल पहले भी इसी तरह एक जंगली सु अर ने मचाया था आतंक

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के सरयू तट के किनारे स्थित गोलाघाट इलाके में एक बड़ा मैदान है ,जिसमें झाड़ झंखाड़ उगे हुए हैं | 2 साल पहले भी इसी मैदान में एक जंगली सु अर घुस आया था और उसने चार लोगों को जख्मी कर दिया था | एक बार फिर से 2 वर्ष बाद एक जंगली सु अर इस मैदान में घुस गया | 2 दिन पहले इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो स्थानीय लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया | इसी प्रयास में राकेश और सूरज नाम के दो युवा आंशिक रूप से जख्मी भी हो गए थे | मामले की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस हुई जांच पड़ताल ही करती रही नतीजा कुछ नहीं निकला | आलम यह था कि इन 2 दिनों में सुबह के सन्नाटे में साधु संत इस रास्ते से होकर नहीं गुजरे | जिसके बाद बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर जब जंगल को खंगालना शुरू किया | तब नागरिकों को देखकर डरे हुए सु अर ने भागने में भलाई समझी और गोलाघाट से भागता हुआ सरयू तट के किनारे पहुंचा और नदी में छलांग लगाकर नदी के उस पार गोंडा के जंगलों की तरफ भाग गया |

ट्रेंडिंग वीडियो