नगर निगम के कर अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप अयोध्या नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी सुदर्शन चंद्र अविवाहित स्मिता शुक्ला से उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर उनका और उनकी माता का नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत के तौर पर 65 इंच का एलईडी टीवी मांगने का आरोप स्मिता के द्वारा लगाया गया है। वहीं आरोप लगाया कि रिश्वत न देने पर इस मामले को 3 वर्ष के लिए अगले बहस में तारीख लगा दिया है।यह पूरा मामला अयोध्या नगर निगम के नियावां क्षेत्र के गौरा पत्तिबक है। कर्मचारी द्वारा इस प्रकार से किए गए व्यवहार से महिला ने नाराजगी व्यक्त किया और बताया कि इस संबंध में नकल से लिखित शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
महिला की मदद के लिए उतरी समाजसेवी स्वेता विवाहित महिला की मदद में उतरी समाजसेवी श्वेता राज सिंह के मुताबिक इस तरह से अधिकारियों के द्वारा रिश्वत मांगे जाने से महिला सदमे में है क्योंकि उसके संपत्ति के मामले में अधिकारियों ने 3 वर्ष के बाद की तारीख दी है इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया गया है जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। तो वहीं इस प्रकार से कर अधिकारी के व्यवहार करना गलत है ऐसे लोगो पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।