अयोध्या

अयोध्या में महिला पुलिस निभा रही अहम जिम्मेदारी

ड्यूटी के बाद थाने में बैठकर महिला पुलिस लोगो के लिए बना रही मास्क
 

अयोध्याMay 21, 2020 / 09:55 pm

Satya Prakash

अयोध्या में महिला पुलिस निभा रही अहम जिम्मेदारी

अयोध्या :- कोरोना की जंग में महिला पुलिस भी कई क़दम आगे है।अयोध्या में एक तरफ़ कानून की व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं तो दूसरी तरफ़ थोड़ा फुर्सत के पल में आराम करने के बजाए मास्क भी तैयार कर नजीर पेश कर रही हैं।
अयोध्या जिले की महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय की अगुवाई में महिला पुलिस कर्मी कोरोना को मात देने के लिए कोई कसर नही छोड़ रही हैं। महिला थाना कैम्पस में खाली समय में महिला पुलिस कर्मियों ने मास्क बनाने का काम शुरू किया है। महिला थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने बताया की अब तक सैकड़ों मास्क तैय्यार किया जा चुका है और तैय्यार किए गए मास्क को महिला पुलिस ख़ुद इस्तेमाल करेगी और जब अतिरिक्त बचेगा तो उसको शहर के लोगों में भी वितरित किया जाएगा। आप तस्वीरों में देखिए किस तरह से महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में सुई धागा और कैची चल रही है।इन महिला पुलिसकर्मियों के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी है। जहां पर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की जिम्मेदारी वहीं दूसरी तरफ कोरोना से लड़ने की भी।ड्यूटी से फुर्सत मिली नहीं की थाने में ही बैठ गई सुई धागा और कैची लेकर।और शुरू हुआ मास्क बनाने का काम।

Home / Ayodhya / अयोध्या में महिला पुलिस निभा रही अहम जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.