scriptयूपी इलेक्शन में सपा भाजपा के बीच किन्नरों का जुबानी जंग | Word of mouth war between eunuchs between SP BJP in UP elections | Patrika News

यूपी इलेक्शन में सपा भाजपा के बीच किन्नरों का जुबानी जंग

locationअयोध्याPublished: Nov 23, 2021 04:06:12 pm

Submitted by:

Satya Prakash

भाजपा से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सोनम किन्नर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश को दिया श्राप तो सपा समर्थित किन्नरों ने भाजपा पर भी लगाया आरोप

यूपी इलेक्शन में सपा भाजपा के बीच किन्नरों का जुबानी जंग

यूपी इलेक्शन में सपा भाजपा के बीच किन्नरों का जुबानी जंग

अयोध्या. प्रदेश की योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को श्रापित बयान दिए जाने को लेकर जुबानी जंग शुरू होगी हैं। तो वहीं अयोध्या में सपा समर्थित किन्नरों ने नाराजगी व्यक्त की हैं। और इसे गलत बताया है।
सपा समर्थन में दिखे अयोध्या के किन्नर

समाजसेवी स्वर्गीय गुलशन बिंदु की उत्तराधिकारी व सपा समर्थित पिंकी किन्नर ने कहा कि इसके बारे में सोनम किन्नर ही जाने, सोनम किन्नर को नेतागिरी से लगा हुआ है।लेकिन हम किन्नर हैं। पूरी दुनिया को आशीर्वाद देते हैं। हमारा आर्शीवाद जितनी ही पार्टियां है वो सबके लिए हैं।जिसकी तमन्ना जायज हो तो ऊपर वाला उसे पूरा करें। अगर नाजायज हो तो खाक में मिला दे।वही कहा अगर कोई मान सम्मान इज़्ज़त से काम करेंगे एक इंसान को इंसान समझेगा। तो परमात्मा करेगे वो पार्टी सदा फुले फले अगर जो पार्टी दोगला पन करे उनका बेड़ा गर्क हो जाए।
सपा सरकार में किन्नरों को मिली तखलीफ़

तो वहीं दूसरी औऱ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया का कहना है कि राजनीति में श्राप देना अच्छी बात नहीं है, श्राप व आशीर्वाद दिल से दिया जाता है उन किन्नरों को समाजवादी सरकार ने कितना दर्द दिया होगा। उनको समाजवादी सरकार से तकलीफ पहुंची होगी।तो उनके दिल से श्राप निकला।इस समाज का आशीर्वाद व श्राप जरूर ही चिपकता है।समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो वादे किए होंगे उसे पूरा नहीं किया होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो