मंदिर निर्माण के सहयोग में लगे कार्यकर्ताओं ने भी दिया दान
विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया निधि समर्पण

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के कार्य के लिए सहयोग के रूप में लगे विहिप के कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर निर्माण में निधि समर्पण में शामिल हुए कारसेवक पुरम के प्रभारी शिव दास के माध्यम से ट्रस्ट को धनराशि को समर्पित किया है।इस दौरान शिवदास ने कहा राम जी हमारे हैं और जन जन मे श्रीराम विराजमान हैं।तन मन धन और शरीर हमारेआराध्य का है।समाज का हर वर्ग मंदिर निर्माण हेतु समर्पित है।यह समर्पण निधि अभियान समाज को एकता के सूत्र में बाँध रहा।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा श्रीराम के बिना यह शरीर ही व्यर्थ है। राम ही राष्ट्र और राष्ट्र ही श्रीराम राम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान सामाजिक समन्वय का प्रतीक है। फ़र्श से अर्श को जोड़कर श्रीराम के विचारों के अनुरूप बनने वाला मंदिर है। उन्होंने कहा कुछ लोग इसे विहिप कार्यालय स्थापित करना बता रहें तो एक इसे चंदाजीवी बता रहे हैं, जो लोग अयोध्या की रामलीला और राम कथा बंद करा कर उस सामाजिक धार्मिक धन का दुरुपयोग नाच गाने में करते रहे हैं, उन्हे चहुंओर ऐसे ही लोग दिखाई देते हैं। जबकि अनेक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपना सहयोग किया है। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को मालुम होना चाहिए कि बच्चा बच्चा इस अभियान का हिस्सा बन गया है।वह अपने गुल्लक तक को श्रीराम जी के चरणों में समर्पित कर इस अभियान को व्यापक स्वरूप दे रहा है।
इस अवसर पर निधि प्रमुख वीरेंद्र,आचार्य नारद भट्टराई,आचार्य दुर्गा गौतम,सर्वेश रामायणी,विहिप नेता आदित्य उपाध्याय, नरेन्द्र राय, अनिल पांडेय, बालचन्द, राजा वर्मा,हनुमान यादव, रंजीत मंडल,नारायण मंडल,शिवा सिंह, अनुराग पांडेय, विरजू यादव,आदि उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Ayodhya News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज