scriptअयोध्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जमकर हुआ हंगामा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार | Workers of Kisan Morcha created ruckus in Ayodhya | Patrika News

अयोध्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जमकर हुआ हंगामा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

locationअयोध्याPublished: Sep 27, 2021 05:54:37 pm

Submitted by:

Satya Prakash

कृषि कानून बिल के विरोध में किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद के आवाहन पर जनपद में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा शहर के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों की संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

अयोध्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जमकर हुआ हंगामा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

अयोध्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जमकर हुआ हंगामा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

अयोध्या. कृषि कानून के विरोध में उतरे भारत बंद को लेकर अयोध्या जनपद में जमकर संयुक्त किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को देखते हुये सुरक्षा व्यवस्था भी संख्त रहा। जिसको लेकर सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई।
सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

दरसल आज संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिसको लेकर यूनियन के कार्यकर्ता कई स्थान पर तरह तरह के प्रदर्शन करते हुए नजर आये। अयोध्या शहर के गुलाब बाड़ी, रिकाबगंज, सिविल लाइन तिरकोनिया पार्क सहित अन्य स्थानों से सैकडों की तादात में किसान कहीं टैक्टर ट्राली तो कहीं पैदल मार्च कर बंदी की अपील किया । तो वहीं शहर में किसानों यूनियन के प्रदर्शन से किसी प्रकार का दिक्कत न बने इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहा। इस दौरान शहर के अंदर आने वाले किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोके जाने के साथ सैकड़ों कार्यकर्तओं की गिरफ्तारी भी हुई।
अयोध्या में भी किसान यूनियन का प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि तीनों कृषि बिल को वापस हो और एमएसपी पर कानून बनाये जाने को लेकर दिल्ली के सीमाओं पर 10 माह से भारतीय किसान मोर्चा के आंदोलन चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में किसान के गन्ने का मूल्य 450 मिले जिसको लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किये गए भारत बंद के आवाहन था उसी को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली के साथ प्रदर्शन करते हुए शहर के चौक गांधी पार्क तक पहुंच रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन के द्वारा रोक कर हम सभी लोग गिरफ्तारी की गई है। और हम लोगों को पुलिस लाइन में लाए हुए हैं या प्रकाशन की गुंडागर्दी है लोकतंत्र पर कुठाराघात है हम इस गिरफ्तारी का विरोध करते हैं और प्रशासन के इस रवैया से किसान आंदोलन कमजोर होने वाला नहीं है और आप या आंदोलन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा जब तक तीनों कृषि कानून को वापस नहीं होता है। तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो