scriptविश्व का सबसे बड़ा चंदा अभियान शुरू, राममंदिर निर्माण के लिए घर-घर पहुंच रहीं विहिप और संघ की टोलियां | World largest donation campaign started for construction of Ram temple | Patrika News

विश्व का सबसे बड़ा चंदा अभियान शुरू, राममंदिर निर्माण के लिए घर-घर पहुंच रहीं विहिप और संघ की टोलियां

locationअयोध्याPublished: Jan 15, 2021 01:43:09 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– सवा लाख टोलियां जुटाएंगी चंदा, 31 जनवरी तक चलेगा पहला चरण- 2 हजार से ज्यादा दान देने मेें सक्षम लोगों की सूची तैयार

2_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान शुक्रवार से शुरु हो गया है। मन्दिर निर्माण के लिए देश भर में सवा लाख टोलियां चंदा एकत्रित करेंगी। इसे साथ ही राममंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के लिए विहिप और संघ की टोलियां घर-घर जाकर चंदा जुटा रहीं हैं। निधि समर्पण अभियान का पहला चरण 31 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले 5 लाख एक रुपए का समर्पण निधि दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मन्दिर निर्माण के लिए एक लाख रुपए का चंदा दिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

राम मंदिर निर्माण निधि अभियान की शुरुआत के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास और विश्व हिंदू परिषद सहित कई अनुषांगिक संगठनों के अधिकारी आज राष्ट्रपति से मिलने गए। न्यास के कोषाध्यक्ष गोविन्द गिरी, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, वीएचपी कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, आरएसएस के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कुलभूषण आहूजा राष्ट्रपति से भेंट मुलाकात की।

विहिप के संगठन मंत्री ने दिया एक लाख का चेक

राम मंदिर निर्माण के लिए अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोढाकिया ने 11 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। गोंविदभाई ढोढाकिया लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख को एक लाख रुपए का चेक दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे बड़ा चंदा रायबरेली से मिला। रायबरेली के सुरेंद्र सिंह मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का समर्पण निधि सौंपे। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय मौजूद रहे।

वाराणसी में राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अभियान तेजी से शुरू हो गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के बाद अभियान शुरू हुआ। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक ने बाबा विश्वनाथ को समर्पण चढ़ाया। विश्व हिंदू परिषद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भी राम मंदिर के लिए आज चंदा लेने जाएगे।

27 फरवरी तक चलेगा चंदा जुटाने का अभियान

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान तेजी से चल रहा है, जिसमें पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा। चंदा जुटाने का अभियान देश भर में 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी। इस दौरान 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन भी होंगे। 2000 रुपए से ज्यादा सहयोग करने वालो को रसीद दी जाएगी और दो हजार से ज्यादा दान देने मेें सक्षम लोगों की सूची भी तैयार की जाएगी। इस चंदे के माध्यम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो