scriptरेत पर कलाकृतियाँ उकेर युवाओं ने मतदान के लिए दिया बड़ा सन्देश | Youth held a unique Programe in Ayodhya for voting | Patrika News

रेत पर कलाकृतियाँ उकेर युवाओं ने मतदान के लिए दिया बड़ा सन्देश

locationअयोध्याPublished: Mar 18, 2019 06:55:48 pm

शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्र छात्राओं ने अयोध्या में किया अनोखा आयोजन

Youth held a unique Programe in Ayodhya for voting

रेत पर कलाकृतियाँ उकेर युवाओं ने मतदान के लिए दिया बड़ा सन्देश


अयोध्या : लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अवध विश्वविद्यालय भी सामने आया है।अवध विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट के दर्जनों छात्र छात्राओं ने सरयू तट के किनारे रेत पर लोकतंत्र का प्रतिबिंब उकेर कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रेत पर लोकतंत्र का कलाकृतियों उकेर कर लोगों को इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया।
शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्र छात्राओं ने अयोध्या में किया अनोखा आयोजन

छात्र-छात्राओं ने वोट फॉर बेटर इंडिया का स्लोगन लिखते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया।लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने से कोई अछूता ना रहे इसके लिए जिला प्रशासन भरसक प्रयास कर रहा है और आज इसका साथ अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने।लोकतंत्र में अच्छी भागीदारी निभाने के लिए रेत पर कलाकृतियां उकेर कर मतदाताओं को अपनी भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी अनुज झा व अवध विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो एसएन शुक्ला भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो