scriptफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल सटाकर 1.45 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी पुलिस | 1.45 lakh loot from finance company employee in Azamgarh | Patrika News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल सटाकर 1.45 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

locationआजमगढ़Published: Feb 05, 2022 08:30:29 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

महराजगंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने 1.45 लाख रुपये लूट लिया। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश के बजाय घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. महराजगंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर शनिवार की शाम बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल से भयभीत कर 1.45 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पुलिस जरूर पहुंची लेकिन बदमाशों के घेराबंदी के बजाय घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में महराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगबहादुर यादव सेव माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बिलरियागंज ब्रांच में बतौर सीनियर सीआरओ पद पर कार्यरत है। वह समूहों के माध्यम से पैसा वसूल कर जमा करने का काम करता था। शुक्रवार को वह महराजगंज क्षेत्र के गांवों से पैसा कलेक्शन कर वापस ब्रांच पर लौट रहा था। उसने पूरे दिन में 1,45,600 रुपये कलेक्शन कर बैग में रखा था।

अभी वह महराजगंज-बलरियागंज बार्डर पर खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर ही पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल सटाकर बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महराजगंज और बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दोनों थानों की पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में घटनास्थल महराजगंज थाना में चिन्हित हुआ। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो