script

Kushinag Hadsa ; शादी समारोह में कुएं की मुंडेर पर डांस कर रहीं थीं महिलाएं और बच्चियां, एकाएक 13 चली गईं नीचे

locationआजमगढ़Published: Feb 17, 2022 12:23:15 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में हर तरफ खुशी का माहौल था। बेटे के शादी की रश्म चल रही थी। हल्दी की रश्म के दौरान कुएं की मुंडेर पर महिलाएं और बच्चियां डांस कर रही थी तभी ऐसा हादसा हुआ कि चारों तरफ कोहराम मच गया। कुएं में गिरने से दो महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गयी।

kushinagar_accident_1.jpg

Kushinagar Hadsa

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं पर रखा स्लैब टूटने से 30 लोग कुएं में गिर गए। इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो महिला सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक हादसा हल्ही कार्यक्रम के दौरान नृत्य देखते समय हुआ।

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक कार्यक्रम के तहत महिलाएं हल्दी की रस्म पूरा कर रही थी। इसके लिए महिलाएं गांव में स्थित एक पुराने कुंए पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। बताते हैं कि उक्त कुंए को ढक्कन से ढ़का गया था। रश्म के दौरान महिलाएं डांस कर रही थी। उपस्थिति लोग कुंए पर लगे स्लैप पर खड़े होकर डांस देख रहे थे। उसी दौरान स्लैब से बना ढक्कन टूटकर गिर गया।

 

यह भी पढ़ें

शादी का जश्न मातम में बदला, 13 शव देख रो पड़ा गांव

उसपर खड़े लोग भी कुए में गिर गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही राहत कार्य में जुट गए। इसी दौरान कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला गया। गंभीररुप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें

कुशीनगर हादसा : बिना वारिस जूते और चप्‍पल बता रहे हैं इस दर्दनाक हादसे की कहानी, गांव में मातम पसरा

 

सीएमएस डा. एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 25 वर्ष के नौ लोगों की और दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया कि घटना से सभी स्तब्ध हैं। जांच कराई जा रही है कि घटना में लापरवाही कहां और कैसे हुई। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 13 लोगों की मौत से पूरे गांव मेें मातम छाया है। शादी की खुशियां गम में बदल गयी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो