जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर पिछले एक पखवारे में संक्रमितों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। शनिवार को यहां एक साथ 20 लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि थी। इसके बाद सोमवार को पांच मरीज मिले थे। मंगलवार को फिर 20 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गयी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से मंगलवार को 20 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमे 01 व्यक्ति औरंगाबाद, सुरहन मार्टीनगंज, 01 व्यक्ति हरिवंशपुर आजमगढ़, 01 व्यक्ति कुर्मी टोला कोतवाली आजमगढ़, 01 व्यक्ति महर्गुपुर गम्भीरपुर, 01 व्यक्ति मेहमौनी कप्तानगंज, 03 व्यक्ति तिलकपुर सरदहा, महराजगंज, पीजीआई चक्रपानपुर का 01 कर्मचारी, 01 व्यक्ति सुराई फेमहा आजमगढ़, 01 व्यक्ति एकरामपुर पल्हनी, 01 व्यक्ति चकलालधर रानी की सराय, 01 व्यक्ति अहिरौला, 01 व्यक्ति ठेकमा, 02 व्यक्ति गोसोडी मुहम्मदाबाद आजमगढ़, 01 व्यक्ति बेलागढ़ चण्डेश्वर, 02 व्यक्ति रायपुर खूबाखाश लालगंज, 01 व्यक्ति जहरूद्दीनपुर जीयनपुर के रहने वाले है। जिले में अब तक 312 लोग संक्रमण के शिकार हुए है। 109 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है।