scriptटीईटी परीक्षा में नकल की बड़ी साजिश नाकाम, 22 गिरफ्तार, 51 लाख रुपये बरामद | 22 members of paper solver gang arrested in TET exam 51 lakh recovered | Patrika News

टीईटी परीक्षा में नकल की बड़ी साजिश नाकाम, 22 गिरफ्तार, 51 लाख रुपये बरामद

locationआजमगढ़Published: Jan 24, 2022 04:56:09 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल कराने की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गैंग के 22 सदस्यों को गिरफ्तार कर दो कार, डायरी, 51 लाख नगद व चेक आदि बरामद किया है। गैंग के आठ सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वे भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 के सुरक्षा चक्रव्यूह को भेदकर नकल कराने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गैंग के 22 सदस्यों को गिरफ्तार कर 51 लाख रुपये जिसमें 2.70 लाख कैश, 48.50 लाख का चेक दो चार पहिया वाहन, एक डायरी आदि बरामद किया है। गैंग के आठ सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक टीईटी परीक्षा से पूर्व ही आदेश जारी कर दिया गया था कि परीक्षा में खलल डालने वालों पर नजर रखी जाय। साथ ही किसी भी केंद्र पर आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए। मोबाइल पर तो पूर्णतया प्रतिबंध लगाए गए थे। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए क्रास चेकिंग जारी दी। इसी दौरान दो स्कूलों में लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल, फोटो कापी मशीन आदि सामान पाए गए। इसके बाद परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने की आशंका हुई। फिर क्या था मामले की गहनता से जांच शुरू की गयी।

साथ ही पुलिस ने जाल बिछाया तो कुछ स्कूलों के प्रबंधक, उनके क्लर्क की साठगांठ से गैंग बनाकर नकल कराने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। मामले से पर्दा उठने के बाद पूरी रात अभियान चलाकर 22 लोग पूछताछ के लिए उठाए गए। सभी से अलग-अलग पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के लोगों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। चुंकि सुरक्षा मजबूत होने के कारण यह बाहर से कुछ नहीं कर पाए तो परीक्षा केंद्रों पर ही पेपर हल कराने की रणनीति बना डाली लेकिन गिरोह के लोग अपने मंसूबे में कामियाब नहीं हुए। गिरोह के आठ सदस्य अब भी फरार हैं। हमारा प्रयास है कि गिरोह की जड़ तक पहुंचा जाए।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व. बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
2. सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।़
3. देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
4. सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।़
5. धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
6. हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
7. धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
8. कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
9. तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
10. प्रशान्त राय पुत्र स्व. संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
11. इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
12. हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
13. अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
14. नीरज कुमार सकसेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर।
15. रविन्द्र यादव पुत्र किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन जिला रामपुर।
16. सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।
17. जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर।
18. अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।
19. साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।
20.नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान जनपद रामपुर।
21. जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।
22. अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।

 

फरार अभियुक्तः-
1. मुकेश राय उर्फ रिंटू राय पुत्र हृदयनरायन राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
2. सुनील कुमार यादव पुत्र अज्ञात निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
3. तुसार सिंह पुत्र अज्ञात पता देवदास इण्टर कालेज संवेदा थाना जहानागंज आजमगढ़ (प्रबंधक)।
4. धीरज राय पुत्र अज्ञात पता (कर्मचारी विपलव विक्रम राय महिला महा विद्यालय हरैया जीयनपुर) आजमगढ़।
5. धर्मेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर बम्भौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
6. अनन्त कुमार पुत्र अज्ञात निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
7. सिकन्दर यादव पुत्र अज्ञात ( प्रबन्धक महात्मा इण्टर कालेज सेठवल) निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
8. जगजीवन पुत्र अज्ञात पता अज्ञात (अध्यापक , हरिश चन्द्र इंटर कालेज कंधरापुर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो